मीडिया सवेरा (न्यूज़ डेस्क): पंजाब में अकाली दल को बड़ा झटका लगा है। तरनतारन के शिरोमणि अकाली दल के पूर्व नेता हरमीत सिंह संधू AAP में शामिल हो गए हैं। चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उन्हें पार्टी में शामिल करवाया।
हरमीत सिंह संधू ने तरनतारन विधानसभा से 2002, 2007 व 12 में लगातार तीन बार विधायक रह चुके है। जबकि 2022 में भी उन्होंने शिरोमणि अकाली दल की टिकट पर चुनाव लड़ा था। हालांकि उन्हें जीत नहीं मिल पाई थी।
कुछ समय पहले AAP के मौजूदा विधायक डॉ. कश्मीर सिंह सोहल का बीमारी के चलते निधन हो गया था, जिसके कारण यह सीट खाली हुई है। हरमीत सिंह संधू की जॉइनिंग के बाद चर्चा है कि आम आदमी पार्टी उपचुनाव में संधू को टिकट देकर उम्मीदवार बना सकती है।