Kulhad Pizza couple left the country! कुल्हड़ पिज्जा बनाने से मशहूर और अश्लील वीडियो को लेकर बदनाम हुआ जालंधर का मशहूर कुल्हड़ पिज्जा कपल एक बार फिर चर्चा में हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लगातार विवादों में रहने के बाद कुल्हड़ पिज़्ज़ा दंपति सहज अरोड़ा और रूप अरोड़ा अपने बेटे के साथ पंजाब छोड़कर विदेश चले गए हैं।

गौरतलब है कि पिछले कुछ महीनों में दंपति को कई विवादों का सामना करना पड़ा रहा था। उन्हें जान से मारने की धमकियां भी मिल रही थी। जिसके कारण उन्होंने यह फैसला लिया है। हालांकि इसे लेकर कपल द्वारा कोई जानकारी नहीं दी गई।