मीडिया सवेरा | जालंधर
लोकसभा चुनावों को लेकर सभी पार्टियां जोरों शोरों से प्रचार में जुटी हुई है। एक तरफ जहां भाजपा नरेंद्र मोदी के जालंधर दौरे को लेकर तैयारियों में जुटी हुई है। वहीं पार्टी ने विपक्षी दलों को राजनितिक झटका देने की भी पूरी तैयारी कर ली है। यह झटका कई दिग्गजों द्वारा अपनी पार्टी छोड़कर भाजपा ज्वॉइन करने का है।
सूत्रों के मुताबिक स्थानीय स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक कांग्रेस और आप के कई बड़े नेता भाजपा के संपर्क में है। जो आज किसी भी समय भाजपा का दामन थाम सकते है। इनमे से जालंधर के एक पूर्व विधायक और एक मौजूदा विधायक के नाम की चर्चा भी जोरों पर है।