Jalandhar News: पंजाब के जालंधर से इस समय की बड़ी खबर सामने आई है। यहां खिंंगरा गेट के नजदीक दो पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान बदमाश मनु कपूर उर्फ मनु कपूर ढिल्लू ने अपने साथियों के साथ गोलियां चला दी। इस फायरिंग में दो युवक इशू और बादशाह जख्मी हो गए। जिन्हे इलाज के लिए तुरंत अस्पताल पहुँचाया गया जहां इलाज के दौरान अली मोहल्ला के रहने वाले बादशाह की मौत हो गई। वहीं सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जाँच शुरू की। चर्चा है कि दोनो गुटो में दीवाली की रात भी विवाद हुआ था। जिसके बाद दोनो पक्षों में तनाव चल रहा था।