Jalandhar News: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जालंधर कमिश्नरेट पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। CP स्वपन शर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने भारी मात्रा में अफीम के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है।
जानकारी देते हुए पुलिस आयुक्त ने बताया कि रामा मंडी चौक के पास गश्त के दौरान पुलिस ने एक महिला को काबू करके उसके पास से 1.2 किलोग्राम अफीम बरामद की है। महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसकी पहचान गायत्री पत्नी मोहन सरूप निवासी फतेहगंज बरेली, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।
महिला के खिलाफ पीएस कैंट जालंधर में एनडीपीएस अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की आगे की जांच जारी है और यदि कोई विवरण मिलता है तो उसे बाद में साझा किया जाएगा।