Media Savera | Amritsar News
अमृतसर श्री दरबार साहिब के लंगर हॉल में सेवादार सेवा करते समय उबलते आलू की कढ़ाई में गिर गया। आस-पास सेवा कर रहे सेवादारों ने तुरंत उसे कढ़ाई से बाहर निकाला। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रात करीब साढ़े 12 बजे आलू उबालने की सेवा चल रही थी। इस दौरान बलबीर सिंह भी आलू उबाल रहा था और वह अचानक कढ़ाई में गिर गया। फिलहाल उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।