Firing News Jalandhar: नगर निगम चुनावों के बीच जालंधर से बड़ी खबर आई है। मोता सिंह नगर के पास मामूली विवाद के बाद एक व्यक्ति ने 2 युवकों को गोलियां मार दी। घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। जिनकी पहचान हनी करण के रूप में हुई। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, गोली मारने वाले आरोपी की पहचान गुरविंदर बाबा के रूप में हुई है। फिलहाल गोलियां चलने का कारन सामने नहीं आया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।