मीडिया सवेरा न्यूज़
शंभू बॉर्डर पर चल रहे आंदोलन में किसान ने सल्फास निगलकर आत्महत्या कर ली। जैसे ही अन्य किसानों को इस बारे में पता चला तो उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया। मृतक किसान की पहचान रेशम सिंह (55) तरनतारन जिले के पहूविंड के रूप में हुई है। किसान नेता तेजबीर सिंह ने कहा कि रेशम शंभू और खनौरी बॉर्डर पर 11 महीने से आंदोलन के बावजूद सरकार की तरफ से इसका समाधान न निकालने से नाराज था। जिसके चलते उसने यह कदम उठाया।