Jalandhar News: जालंधर में बीती रात बूटा पिंड के जल्लोवाल आबादी पैसों के लेनदेन को लेकर बदमाशो ने तेजधार हथियारों और ईटों से हमला कर नगर निगम कर्मचारी की हत्या कर दी। वहीं इस हमले में 2 अन्य युवक गंभीर घायल हो गए।
मृतक की पहचान दीपक कुमार (32) वासी गाजी गुल्ला कॉलोनी जालंधर के रूप में हुई है। जोकि नगर निगम में काम करता था। जानकारी देते हुए मृतक के भाई अजय कुमार ने बताया कि दीपक का पैसों के लेनदेन को लेकर जल्लोवाली आबादी के रहने वाले कुछ युवकों से विवाद चल रहा था।
मंगलवार रात को उक्त युवकों ने पैसे देने के बहाने दीपक को अपने पास बुलाया। वहां पहुंचते ही दीपक पर तेजधार हथियारों और ईटों से हमला कर दिया। जिसके बाद दीपक को तुरंत अस्पताल दाखिल करवाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वही देर रात पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।