जालंधर: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और अरविन्द केजरीवाल आज जालंधर के बर्ल्टन पार्क पहुंचें। यहां उन्होंने बर्ल्टन पार्क में 77.77 करोड़ के स्पोर्ट्स हब प्रोजेक्ट का प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया।
प्रोग्राम में पंजाब के राज्य सभा सांसद पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह, संत सीचेवाल और एलपीयू के चांसलर अशोक मित्तल, कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत और रवजोत सिंह सहित अन्य नेता मौजूद रहे।
सरदार भगवंत मान ने कहा- बर्ल्टन पार्क का हम नाम भी बदलेंगे। इसे लेकर सीएम मान ने पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह से कहा कि किसी दिग्गज खिलाड़ी के नाम पर बर्ल्टन पार्क का नाम रखा जाएगा।
आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने कहा- जालंधर के इतिहास में आज का दिन ऐतिहासिक होगा। क्योंकि इस स्पोर्ट्स हब में कई सारे स्पोर्टस का इंतजाम होगा। रोजाना हजारों लोग इस पार्क में आकर अपनी स्पोर्ट्स खेल पाएंगे।
एक साल के अंदर ये स्पोर्ट्स हब तैयार हो जाएगा, एक साल बाद मैं और भगवंत मान दोनों खेलने के लिए यहां दोबारा आएंगे।