CM Bhagwant Mann gets bomb threat: सिख फॉर जस्टिस (SFJ) का प्रमुख और खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने पंजाब के CM भगवंत मान को धमकी दी है। पन्नू ने गुरुवार को वीडियो जारी कर कहा कि मान को पूर्व सीएम बेअंत सिंह की तरह मानव बम से उड़ा देंगे।
पन्नू ने आगे कहा कि फरीदकोट रेलवे स्टेशन और नेहरू स्टेडियम में उसने खालिस्तानी नारे लिखवाए हैं। यहां भगवंत मान 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर झंडा फहराने वाले हैं। सिख युवा कमर पर बम न बांधें और तिरंगा हाथ में न लें। वे सिर्फ खालिस्तान का झंडा ही पकड़ें।
अमेरिका में अब डोनाल्ड ट्रम्प की सरकार आ चुकी है। सरकारें बदलने के साथ बहुत कुछ बदलता है। पंजाब भारत का हिस्सा नहीं है।