मीडिया सवेरा | जालंधर
पंजाब के पूर्व सीएम और जालंधर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी चरणजीत सिंह चन्नी ने आम आदमी पार्टी (AAP) पर निशाना साधते हुए फंडिंग को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। चरणजीत सिंह चन्नी ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी के लिंक खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू के साथ हैं।
चन्नी ने कहा- आम आदमी पार्टी पर बहुत से आरोप लग चुके हैं। यहां तक कि गुरपतवंत सिंह पन्नू के साथ भी आप के लिंक पाए गए थे। चन्नी ने कहा- आम आदमी पार्टी को स्ट्रांग करने के लिए विदेश से पैसा आता रहा है। केंद्र सरकार को इसकी जांच करवानी चाहिए कि इतना पैसा किस देश से आ रहा है और कैसे आ रहा है। जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि आप के लिंक किसके साथ हैं।