जालंधर: शेखे गांव के प्रवासी की हत्या के मामले के सुलझाते हुए जालंधर देहात पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अक्षवर उर्फ विक्रम उर्फ शेवर कुमार निवासी बलरामपुर, उत्तर प्रदेश, शिव कुमार निवासी दुर्गापुर उत्तर प्रदेश और वीरू निवासी कंगराम छोटका, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। सभी आरोपी एक ही फैक्टरी में काम करते थे।
एसएसपी गुरमीत सिंह ने बताया कि आरोपियों ने हत्या से पहले मृतक राकेश मंडल पटेल के साथ बैठकर शराब पी थी। इस दौरान सभी में विवाद हो गया, जिसके बाद आरोपियों ने राकेश मंडल का कत्ल कर दिया।
आरोपियों में मुख्य आरोपी विक्रम था। विक्रम को शक था कि मृतक ने उसके परिवारिक सदस्य के साथ छेड़छाड़ की थी। इस शक के कारण उसने साथियों के साथ मिलकर कत्ल कर दिया। आरोपियों से पूछताछ जारी है।