मीडिया सवेरा | पंजाब
Punjab में कांग्रेस के पूर्व विधायक कुलबीर सिंह जीरा के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। जीरा के खिलाफ हत्या की कोशिश करने का केस दर्ज किया गया है। जानकारी मुताबिक जीरा के चाचा महेंद्रजीत सिंह का गांव के ही गुरलाल सिंह के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।
इसी विवाद को लेकर गुरुवार को दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया झगड़ा इतना बढ़ गया कि एक पक्ष की ओर से व्यक्ति ने गोली चला दी। गोली गुरलाल सिंह के पैर में गोली लग गई। इसी मामले में ही जीरा के खिलाफ पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। वही इस मामले में जीरा के पक्ष में आए कांग्रेस प्रधान राजा वडिंग ने कहा की विवाद के दौरान कुलबीर सिंह जीरा वहां मौजूद भी नहीं थे उनको झूठे केस में फसाया गया है।