Bjp leaders recived death threats: पंजाब में भारतीय जनता पार्टी के 04 नेताओं को जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी BJP के चंडीगढ़ ऑफिस में भेजे गए एक लेटर (पत्र) के माध्यम से दी गई है। लेटर में भाजपा नेताओं को चेतावनी दी गई है कि वे भाजपा छोड़ दें या फिर दुनिया छोड़ दें। जानकारी मुताबिक लेटर में खालिस्तान और पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे गए हैं।
जिन नेताओं को धमकी मिली है, उनमें भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव भाजपा मनजिंदर सिंह सिरसा, सिख समन्वय समिति व राष्ट्रीय रेलवे कमेटी के सदस्य तेजिंदर सिंह सरां और भाजपा महासचिव परमिंदर बराड़ शामिल हैं। इसके अलावा इसमें भाजपा के प्रदेश संगठन महासचिव श्रीनिवासुलु का भी नाम है। धमकी भरा लेटर मिलने के बाद BJP नेताओं ने इस बारे में चंडीगढ़ पुलिस को शिकायत दी है। जिसके बाद पुलिस ने पत्र में मिली सामग्री को जांच के लिए भेज दिया है।