पंजाब में आम आदमी पार्टी के विधायक डॉ. कश्मीर सिंह सोहल का आज निधन हो गया। डॉ. कश्मीर सिंह सोहल तरनतारन से विधायक थे। सोहल लम्बे समय से कैंसर से पीड़ित थे। फोर्टिस अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

डॉ. सोहल पेशे से चिकित्सक थे और 2022 के विधानसभा चुनाव में पहली बार विधायक बने थे। पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उनके निधन से शोक की लहर है। वहीं मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया।


