मीडिया सवेरा (न्यूज़ डेस्क) :जालंधर के आदमपुर इलाके के गांव डरोली कलां में मामूली विवाद के बाद हमलावरों ने युवक पर गोली चला दी जोकि उसके पैर में लगी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल युवक की पहचान हरमनप्रीत सिंह के रूप में हुई है, हरमनप्रीत सिंह के पिता सुखविंदर सिंह पंजाब पुलिस में एएसआई हैं और आदमपुर एयरपोर्ट पर ड्यूटी पर तैनात हैं।
पीड़ित ने बताया कि वह शाम को माथा टेकने गुरुद्वारे जा रहा था, तभी बाइक सवार दविंदर सिंह अपने दो साथियों के साथ उसे घेरकर गाली-गलौज करने लगा और उसकी पिटाई शुरू कर दी। जब वह भागने लगा तो हमलावरों ने गोली चला दी, जो उसके पैर में लगी। जिसके बाद आरोपी भाग गए। घायल युवक को स्थानीय लोगों ने आदमपुर सिविल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर उन्हें कोर्ट में पेश करके रिमांड पर लिया जाएगा।