मीडिया सवेरा | जालंधर
Jalandhar News: जालंधर के फोकल प्वाइंट फ्लाईओवर के साथ लगते संजय गांधी नगर के पास संदिग्ध हालत में व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई। जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने इसकी सुचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना नंबर 8 की पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। मृतक की अभी पहचान नहीं हो पाई है। आशंका जताई जा रही है कि भीषण गर्मी के कारण व्यक्ति की मौत हुई है।
जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि फोकल प्वाइंट फ्लाईओवर संजय गांधी नगर के पास एक व्यक्ति बेसुध हालत में पड़ा हुआ है इसके बाद वह मौके पर पहुंचे और व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान करवाने के लिए उसके शव को 72 घंटे तक सिविल अस्पताल में रखवाया गया है।