मीडिया सवेरा | जालंधर
जालंधर पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने विक्की गोंडर गैंग के प्रमुख गुर्गे नवीन सैनी उर्फ चिंटू को पांच पिस्टल, चार मैगजीन और कई जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
जानकारी मुताबिक उक्त आरोपी पिछले 9 माह से फरार चल रहा था। बीते दिन गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उक्त आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी को जल्द पुलिस कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी। जिससे पता चल सके कि उक्त आरोपी वेपन कहां से लेकर आए थे और किसे देने थे। जल्द इसे लेकर पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा प्रेसवार्ता कर जानकारी सांझा करेगें।
गौरतलब है कि नवीन सैनी उर्फ चिंटू विक्की गोंडर गैंग के लिए हथियार तस्करी, नशीले पदार्थों की तस्करी का सारा नेटवर्क हैंडल करता था। उक्त आरोपी के खिलाफ हत्या का प्रयास, जबरन वसूली और अन्य जघन्य क्राइम केस दर्ज हैं।