मीडिया सवेरा/पंजाब
कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा देने के बाद पूर्व विधायक Dalbir Goldy आज आम आदमी पार्टी ज्वाइन करवा सकते हैं। राजनीतीक गलियारों में इस बात की चर्चा जोरों पर है। सूत्रों के मुताबिक आज चंडीगढ़ में एक मीटिंग के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान दलवीर गोल्डी को आप में शामिल करवाएंगे।
बतादें कि बीते दिन ही दलवीर गोल्डी ने कांग्रेस व जिला प्रधान पद से इस्तीफा दे दिया था। इसमें उन्होंने कहा था कि, पंजाब की कांग्रेस लीडरशिप से निराश होकर मैं दलवीर सिंह गोल्डी खंगूड़ा पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के जिला प्रधान संगरूर और कांग्रेस पार्टी की मैंबरशिप से इस्तीफा देता हूं।
उन्होंने सोशल मीडिया पर इस्तीफा पोस्ट करते हुए कहा कि, सत श्री अकाल साथियों, भरे मन के साथ मैं जो आज फैसला ले रहा हूं, ये मेरे परिवार, मेरे साथियों, सगे संबंधियों और जो भी मुझे निजी तौर पर मेरे साथी जानते हैं, उन्हें ये अच्छी तरह से पता है कि मेरे लिए ये फैसला लेना बहुत ही मुश्किल था। इस बारे में मेरा और मेरे साथियों के भीतर क्या है, वे ही जानते हैं। सूत्रों का कहना यह भी है कि इस बार कांग्रेस ने सुखपाल सिंह खैरा को टिकट दे दिया। जिससे गोल्डी निराश चल रहे थे और इसी निराशा के चलते उन्होंने यह फैसला लिया।