मीडिया सवेरा/पंजाब
सोमवार को कांग्रेस ने अपनी तीसरी सूची जारी की, जिसके साथ ही पार्टी ने अब तक 12 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। इस सूची में पार्टी प्रधान, सांसदों, विधायकों, पूर्व सीएम, डिप्टी सीएम व मंत्री तक को चुनाव मैदान में उतारा गया है।
पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग राजा वड़िंग खुद चुनाव मैदान में उतर गए हैं। वह लुधियाना लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने जा रहे हैं। लुधियाना से उनका मुकाबला कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए रवनीत सिंह बिट्टू, शिअद प्रत्याशी रणजीत सिंह, आप के अशोक पप्पी पराशर, शिअद अमृतसर से अमृतपाल सिंह व बसपा प्रत्याशी दविंदर सिंह रामगढि़या से होगा।
इसी तरह गुरदासपुर से कांग्रेस ने पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा को टिकट दी है। रंधावा डेरा बाबा नानक से विधायक हैं। आनंदपुर साहिब से विजय इंदर सिंगला को अपना प्रत्याशी बनाया है। सिंगला पंजाब सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं, उनके पास प्रशासनिक सुधार एवं लोक निर्माण विभाग था। वह 2009 से 2014 तक पंजाब के संगरूर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के सांसद थे।
खडूर साहिब सीट पर कांग्रेस ने पूर्व विधायक कुलवीर सिंह जीरा को अपना प्रत्याशी बनाया है, जो वर्ष 2017 चुनाव में जीरा विधानसभा क्षेत्र से ही विधायक चुने गए थे। जीरा का मुकाबला शिअद के विरसा सिंह वल्टोहा, भाजपा प्रत्यााशी मनजीत मन्ना मियाविंड व आप के लालजीत भूल्लर से होगा।