मीडिया सवेरा/ पंजाब
एंटी करप्शन एंटी क्राइम संगठन का विस्तार हुआ है। संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष मैडम मंजु अरोड़ा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के दौरान नई नियुक्तियों की घोषणा की गई। इससे अमित कुमार को पंजाब का जनरल सेक्रेटरी व नवीन को हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा का जिला प्रधान का कार्यभार सौंपा गया है।
नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत कर मंजू अरोड़ा ने नियुक्ति पत्र व आईडी वितरित किए। उन्होंने उम्मीद जताई कि अमित कुमार व नवीन को जो जिम्मेदारी दी गई है वह उसे पूरी मेहनत से निभाएंगे और सामाजिक उत्थान के लिए संगठन द्वारा जो कार्य किए जा रहे है उसमें बढ़चढ़ कर अपना सहयोग देंगे।
बैठक को संबोधित करते हुए मंजू अरोड़ा ने संगठन के को दोहराते हुए कहा कि संगठन का उद्देश्य सामाजिक बुराइयों को दूर करना, भ्र्ष्टाचार को जड़ से ख़तम करना, युवाओं को शिक्षित करना है। उन्होंने कहा कि यदि युवा शिक्षित होंगे तो उन्हें अच्छे रोजगार मिलेंगे। उन्होंने कहा कि युवा बुरी संगत में फंसकर अपने उद्देश्य से भटक रहे हैं। जिन्हे सही मार्ग दिखाने की जरुरत है
वही नवनियुक्त पदाधिकारी अमित कुमार व नवीन ने संगठन में शामिल करने पर मंजु अरोड़ा का धन्यवाद करते हुए उन्हें फूलों का गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया और विश्वास दिलाया कि संगठन ने उन्हें जो ज़िम्मेदारी सौंपी है उसका वह पूरी लगन और मेहनत से निर्वहन कर संगठन को और अधिक मज़बूत करेंगे। इस मौके संगठन के सीनियर वाइस प्रधान (पंजाब) सरदारी लाल, संतोष रानी, संतोष बाला, अंजू बाला, मीनू सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।