जालंधर सेंट्रल से विधायक रमन अरोड़ा को आज विजिलेंस टीम द्वारा कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा। जिसके बाद पूछताछ में कई बड़े खुलासे होने की संभावना है। आज यानी शनिवार को सुबह विजिलेंस की एक टीम फिर विधायक अरोड़ा के घर पर सर्च के लिए पहुंची है।

रमन अरोड़ा के समधी राजू मदान और उनके पीए रोहित के घर पर भी रेड की गई है। राजू मदान तो घर पर नहीं मिले, मगर रोहित को विजिलेंस ने अपने हिरासत में ले लिया था। उन्हें भी आज अरोड़ा के साथ ही पेश किया जाएगा।
बता दें कि विधायक का केस गिरफ्तार किए ATP से जुड़ा हुआ है। विधायक पर आरोप है कि जालंधर नगर निगम के जरिए उन्होंने लोगों को नोटिस भिजवाए। फिर रुपए लेकर नोटिसों को रफा-दफा करा दिया। इस मामले में FIR भी दर्ज की जा चुकी है।