शिरोमणि अकाली दल (SAD) के पूर्व नेता और गिल्को कंपनी रंजीत सिंह गिल के भाजपा में ज्वाइनिंग करने के 12 घंटे बाद ही चंडीगढ़ स्थित उनके आवास पर विजिलेंस ब्यूरो ने रेड कर दी। छापे की टाइमिंग को लेकर राजनीतिक गलियारों में भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। फिलहाल अभी तक विजिलेंस विभाग ने छापे को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
जानकारी मुताबिक गिल ने महज 12 घंटे पहले ही हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी के सरकारी आवास पर BJP ज्वॉइन की थी। रंजीत सिंह गिल कभी SAD प्रमुख सुखबीर सिंह बादल के करीबी माने जाते थे। उन्होंने हाल ही में पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।