मीडिया सवेरा न्यूज़
करप्शन मामले में गिरफ्तार विधायक रमन अरोड़ा की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही। 5 दिन का रिमांड हासिल करने के बाद विजिलेंस रमन अरोड़ा से पूछताछ कर रही है। रमन अरोड़ा के सभी करीबी और रिश्तेदार विजिलेंस की रडार में है।
इसी बीच आज विजिलेंस टीम बस्ती गुजां उनके समधी राजू मदान के घर लेकर पहुंची। वहां विजिलेंस टीम ने लगभग दो घंटे तक जांच की। सूत्रों के अनुसार विजिलेंस को कुछ अहम सुराग मिले है, जिसके चलते विजिलेंस की टीम राजू मदान के घर विधायक रमन अरोड़ा को लेकर पहुंची।
वहीं राजू मदान विधायक की गिरफ्तारी के बाद से ही अंडरग्राउंड है। बीती देर रात विजिलेंस की कस्टडी में रमन अरोड़ा की तबीयत बिगड़ गई थी। जिसके बाद उन्हें सिविल अस्पताल भर्ती करवाया गया था। सेहत में सुधार के बाद आज सुबह डॉक्टरों ने रमन अरोड़ा को छुट्टी दे दी थी। title for this news