जालंधर सेंट्रल के विधायक रमन अरोड़ा के घर विजिलेंस टीम ने छापा मारा है और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले विजिलेंस ब्यूरो ने एटीपी सुखदेव वशिष्ठ को गिरफ्तार किया था। तभी से अरोड़ा और वशिष्ठ के करीबी संबंधों की चर्चा थी।
विजिलेंस को जांच में ऐसे सबूत मिले हैं जो दोनों के बीच सांठगांठ की पुष्टि करते हैं। बताया जा रहा है कि रमन अरोड़ा जालंधर नगर निगम के अफसरों के जरिए आम लोगों को झूठे नोटिस भिजवाकर फिर पैसे लेकर मामले रफा-दफा करवाता था।
विजिलेंस टीम ने अरोड़ा के घर की तलाशी शुरू कर दी है और किसी को भी अंदर आने की इजाजत नहीं दी जा रही है। इससे पहले उनकी सुरक्षा भी वापस ले ली गई