Punjab News: करप्शन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पंजाब सरकार ने फाजिल्का के एसएसपी वरिंदर सिंह बराड़ को सस्पेंड कर दिया गया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार 4 पुलिस कर्मचारियों पर कार्रवाई नहीं की।
जानकारी के मुताबिक विजिलेंस ब्यूरो ने फाजिल्का साइबर सेल के चार अधिकारियों को गिरफ्तार किया था। यह लोग फाजिल्का में नाबालिग पर साइबर केस दर्ज करने की धमकी दे परिवार पर लाखों रुपए की रिश्वत देने का दबाव बना रहे थे। विजिलेंस ब्यूरो ने ट्रैप लगाकर आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया था।