Punjab News: पंजाब के मुक्तसर में बीती देर रात पटाखा फैक्ट्री में जोरदार ब्लास्ट हो गया। धमाका इतना जोरदार था कि फैक्ट्री की इमारत का एक बड़ा हिस्सा ढह गया। जिसमे 4 वर्करों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। फैक्ट्री में कुल 40 लोग काम करते थे। मलबे से 33 लोगों को निकाला गया है। सूत्रों के मुताबिक रात को पटाखों में आग लगने की वजह से हादसा हुआ है। स्थानीय लोगों के मुताबिक फैक्ट्री 2 मंजिला थी। पहली मंजिल पर कुछ कमरे बने हुए थे। फैक्ट्री में ही सभी वर्करों के रहने की व्यवस्था की गई थी।