मीडिया सवेरा (न्यूज़ डेस्क) : जालंधर में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या के आरोप लगाए है। लड़की की चाची सुमन ने बताया कि उनकी भतीजी गोरी की शादी 6 -7 साल पहले फ्रैंड्स कालोनी में रहने वाले सुमित के साथ हुई थी। लड़की की बेटी और बेटा है।
ससुराल वाले उसे काफी परेशान करते थे और मारपीट करते थे। पिछले 6 माह से उसे रोटी नहीं देते थे और परिवार से मिलने भी नहीं दिया जा रहा था। परिवार का कहना है कि देर रात ससुराल परिवार ने उसका कत्ल कर दिया। जिसके बाद सुबह उसका शव सिविल अस्पताल रखकर भाग गए। जिसके बाद उन्होंने फोन करके बताया कि उसने सुसाइड कर लिया।
थाना प्रभारी प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि उन्हें लड़की की मौत की सूचना मिली है। वह मौके पर पहुंचे और उन्होंने शव देखा, उन्होंने बताया कि लड़की के गले पर हैंगिंग का निशान है। परिवार के बयान दर्ज करके अगली कार्रवाई की जाएगी।