Media Savera News: ऑल इंडिया हॉकी संगठन के उपाध्यक्ष और उत्तर भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति नितिन कोहली आज आप पार्टी में शामिल हो गए है। दिल्ली के पूर्व मंत्री और पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया आज जालंधर पहुंचे जिन्होंने नितिन कोहली की पार्टी में जॉइनिंग करवाई। इसके साथ ही उन्हें हलका सेंट्रल का इंचार्ज नियुक्त किया गया है। जल्द ही वह दफ्तर खोलकर लोगों की दिक्कतों को सुनकर समाधान करवाएंगे।