मीडिया सवेरा (न्यूज़ डेस्क) : जहां एक और बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल रही है। वहीं कई राज्यों में यह बारिश भारी तबाही लेकर आई है। हिमाचल प्रदेश में रविवार से ही तेज बारिश के कारन लैंडस्लाइड के चलते 285 सड़कों पर आवाजाही बंद हो गई है। मानसून के बाद से राज्य में अब तक 39 लोगों की मौत हो चुकी है।
हिमाचल के मंडी-कुल्लू नेशनल हाईवे पर सोमवार सुबह लैंडस्लाइड हो गया। इससे टनल के अंदर 5 घंटे तक कई गाड़ियां फंसी रहीं। वहीं बिहार के भोजपुर, बक्सर और नालंदा में बिजली गिरने से 5 की मौत हो गई। वहीं, गया के इमामगंज में लगुराही वाटरफॉल में रविवार को अचानक पानी बढ़ गया। तेज बहाव में 6 लड़कियां बह गईं।
मौसम विभाग के अनुसार, आज 31 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों में बारिश होगी। उत्तराखंड और झारखंड में रेड अलर्ट जारी किया गया है। मध्य प्रदेश-राजस्थान समेत 12 राज्यों में तेज बारिश का ऑरेंज और 17 राज्यों में यलो अलर्ट है।