जालंधर से बड़ी खबर सामने आई है। वेस्ट हलके के काला संघिया रोड स्थित अमर एन्क्लेव कॉलोनी में गोली लगने से 72 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान हरीश चंद्र के रूप में हुई है।
जानकारी मुताबिक मृतक अपने घर के बाहर लाइसेंसी 12 बोर बंदूक साफ कर रहे थे, तभी अचानक गोली चल गई और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है।


