जालंधर में दिन चढ़ते ही पुलिस और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान जवाबी फायरिंग में दोनों गैंगस्टर घायल हो गए। एक आरोपी की जांघ में गोली लगी और दूसरे आरोपी की लात में गोली लगी है। आरोपियों की पहचान अजय उर्फ बाजा (नूरमहल) और लखविंदर सिंह (लोहियां खास) के रूप में हुई है।
जानकारी मुताबिक शाहकोट के कोटली गजरां रेलवे पुलिस स्टेशन क्षेत्र में दोनों आरोपी नशीले पदार्थों की सप्लाई कर रहे थे। सुचना मिलने पर पुलिस ने शाहकोट फाटक ब्रिज के नीचे दोनों संदिग्धों को रोकने की कोशिश की, लेकिन पुलिस पार्टी को देख उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी।
जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपी गोली लगने से घायल हो गए। मौके से पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने बताया की दोनों गैंगस्टरों के खिलाफ नशा तस्करी सहित अन्य कई संगीन मामले दर्ज हैं। दोनों से नशीली गोलियां और दो .32 के हथियार बरामद किए गए हैं।
विदेश अमेरिका में बैठे गैंगस्टर जर्मनजीत सिंह और नवदीप सिंह सहित 3 के कहने पर आरोपी फिरौतियां मांगते थे। आरोपियों के अन्य हैंडलर यूके में भी हैं। इन्हें लेकर भी पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।