जालंधर में कांग्रेसी पार्षद के खिलाफ थाना 2 कि पुलिस ने मामला दर्ज किया है। जानकारी मुताबिक पार्षद गुरविंदर सिंह बंटी नीलकंठ और उनके एक साथी के खिलाफ आप नेता निखिल अरोड़ा के साथ मारपीट करने के आरोप में धारा 115(2), 126(2), 351(2),304(2), 3(5) के तहत मामला दर्ज हुआ है। फिलहाल अभी किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है।
गौरतलब है कि दो दिन पहले महालक्ष्मी मंदिर में एक रस्म क्रिया के बाद कांग्रेसी पार्षद गुरविंदर सिंह बंटी नीलकंठ और आप नेता निखिल अरोड़ा में पहले बहस हुई फिर खूब हाथापाई हुई थी। जिसमें निखिल अरोड़ा को काफी चोटें आई थी।