मीडिया सवेरा (न्यूज़ डेस्क): पंजाब के संगरूर से बेहद दुखद खबर सामने आई है। जिले के खनौरी के निकटवर्ती गांव अंदाना में खेत में काम करते समय सांप के काटने से पिता-पुत्र की मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक गुरमुख सिंह खेत में काम करने के बाद बाइक के पास हाथ-पैर धो रहा था। इसी दौरान खेलते-खेलते 5 वर्षीय कमलदीप अपने पिता के पास आ पहुंचा। पास की घास में छिपे एक जहरीले सांप ने दोनों को काट लिया।
शुरुआत में उन्होंने इसे कोई साधारण कीड़े का काटना समझा। लेकिन रात को अचानक गुरमुख सिंह और बेटे दोनों की तबीयत बिगड़ने लगी सुबह होते ही परिवार दोनों को एक निजी अस्पताल ले जाने लगा, लेकिन रास्ते में ही मासूम कमलदीप ने दम तोड़ दिया।
जिसके थोड़ी देर बाद ही अस्पताल पहुँचते समय पिता गुरमुख सिंह की भी मौत हो गई। हैरानी की बात यह है कि जिस दिन कमलदीप का जन्मदिन उसी दिन उसकी मौत हो गई। इस दुखद घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है।