मीडिया सवेरा न्यूज़ : फगवाड़ा में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जिसमें भारतीय जनता पार्टी के एक पार्षद और एक पत्रकार पर एक महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने का गंभीर आरोप लगा है।
आरोप है कि दोनों ने महिला को रेस्टोरेंट में बुलाया और फिर उसे एक सुनसान गैस स्टेशन पर ले जाकर दुष्कर्म की कोशिश की। इतना ही नहीं ज़बरदस्ती करने के बाद उसे जान से मारने की धमकी भी दी।
पीड़िता ने थाना सिटी फगवाड़ा में उक्त लोगों के खिलाफ रेप के प्रयास की शिकायत दर्ज करवाई है। जानकारी अनुसार महिला का किसी बात को लेकर अपने पति से विवाद चल रहा था।
विवाद सुलझाने के बहाने भाजपा पार्षद और पत्रकार ने रेस्टोरेंट में महिला को मिलने के लिए बुलाया। वहां से दोनों आरोपियों ने महिला को जबरदस्ती एक सुनसान गैस स्टेशन तक ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की।
पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले की गहन जांच शुरू दी है। पुलिस का कहना है कि मामले में पूरी गंभीरता से कार्रवाई की जाएगी सभी तथ्यों की जांच पूरी कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी