पंजाब: इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आई है। किलोमीटर स्कीम के तहत बसों के नए टेंडर जारी करने के विरोध में हड़ताल कर रहे कर्मचारियों पर सख्त एक्शन लेते हुए सरकार ने हड़ताल में शामिल सभी कर्मचारियों सभी को ससपेंड करने के हुकम जारी कर दिए है।
सभी को मेल भेजकर इस कार्रवाई की जानकारी से दी गई है। मेल में सरकार ने इस धरने को इल्लीगल बताया है धरने में भाग लेने वाले सभी कर्मचारियों ने सरकार को आर्थिक नुक्सान भी पहुँचाया है। सभी को मेल भेजकर इस कार्रवाई की जानकारी से दी गई है।
वहीं संगरूर में हिंसक प्रदर्शन करने वाले पंजाब रोडवेज और PRTC वर्कर्स यूनियन के जनरल सेक्रेटरी समेत 10 लोगों पर केस दर्ज किया गया है। बतादे कि धुरी SHO जसवीर सिंह की यूनिफॉर्म में आग लगने से वह घायल हो गए, क्योंकि झड़प के दौरान कुछ प्रदर्शनकारी बसों के ऊपर पेट्रोल की बोतलें ले जाते दिखे। पुलिस ने कम से कम 25 प्रदर्शनकारियों को पकड़ा। FIR में SHO को आग लगाने के आरोप में 10 कर्मचारियों के नाम शामिल हैं।


