लुधियाना के खन्ना में बीजा चौक पर फैक्ट्री की मिनी बस और टिपर की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बस पलट गई, हादसे का कारण वाहनों की तेज रफ्तार बताया जा रहा है। हादसे में 20 से अधिक महिला मजदूर घायल हो गईं। इनमें से 10 की स्थिति गंभीर है। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों वाहन तेज गति से चल रहे थे। चालक वाहनों पर नियंत्रण नहीं रख पाए। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। अस्पताल में घायलों का इलाज चल रहा है।