जालंधर के बलदेव नगर इलाके में रेड करने पहुंची सीआईए स्टाफ की टीम पर आरोपियों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने हैड कांस्टेबल पर लोहे की रॉड से हमला कर उसे भी गंभीर जख्मी कर दिया। जिसके बाद आरोपी फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। इस मामले में 9 आरोपियों की पहचान कर ली गई है जबकि कुछ अज्ञात हमलावरों को भी नामजद कर लिया गया है।
जानकारी मुताबिक आरोपी थाना भार्गव कैंप में दर्ज आर्म्स एक्ट के केस में वांटेड थे। जिनकी सुचना मिलने पर सीआईए स्टाफ की टीम बलदेव नगर में पहुंची थी। आरोपियों ने पुलिस पार्टी को देखकर उन्हें चारों तरफ से घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने हेड कांस्टेबल पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इसके बाद सभी आरोपी गोलियां चलाते हुए मौके से भाग गए।